साल के आखिरी कारोबारी दिन निफ्टी पहली बार 14 हजार के स्तर के पार पहुंचा। इससे पहले 24 नवंबर को इंडेक्स ने 13,055 के रिकॉर्ड स्तर को टच किया था। मार्च माई गिरावट के बाद शेयर बाजार में अब तक अच्छी रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी मार्च के निचले स्तर से 84% ऊपर कारोबार कर रहा है। बता दें कि निफ्टी 23 मार्च को 13% फिसल कर 7,610 के स्तर पर बंद हुआ था।
भारी विदेशी निवेश के चलते बाजार लगातार नए स्तरों को छू रहा है। अक्टूबर से अबतक इंडेक्स 22% तक बढ़ चुके हैं। गुरुवार को निफ्टी इंडेक्स में HDFC और ICICI बैंक के शेयर 1-1% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसी तरह डॉ. रेड्डीज और टाटा मोटर्स के शेयर भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि श्री सीमेंट और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 1-1% से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
सेंसेक्स भी रिकॉर्ड हाई पर
दूसरी ओर BSE सेंसेक्स भी 101.24 अंक ऊपर 47,847.46 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि इंडेक्स ने इंट्राडे में 47,865.56 के उच्चतम स्तर को भी छुआ। यह इंडेक्स का ऑलटाइम हाई लेवल है। इंडेक्स में बजाज, इंडसइंड बैंक, HDFC बैंकऔर रिलायंस के शेयर बढ़त को लीड कर रहे हैं। BSE में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 188.33 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गया है।
एशियाई बाजारों में भी खरीदारी
आज एशियाई बाजारों में हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 121 अंकों (0.45%) की बढ़त के साथ 27,269 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 28 अंक ऊपर 3,442 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, जापान का निक्केई इंडेक्स 123 अंक (0.45%) नीचे 27,444 पर बंद हुआ है।
लगातार 6वें दिनों से बाजार में तेजी जारी
कल बाजार लगातार 6वें दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था। इसमें सेंसेक्स 133.14 अंक ऊपर 47,746.22 पर बंद हुआ था। क्लोजिंग के लिहाज से इंडेक्स का यह हाइएस्ट लेवल है। इंडेक्स की बढ़त को बजाज, HDFC, HCL टेक और रिलायंस के शेयरों ने लीड किया था। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 47,613.08 के स्तर पर बंद हुआ था। दूसरी ओर निफ्टी 49.35 अंकों की बढ़त के साथ 13,981.95 पर बंद हुआ था। चौतरफा खरीदारी के चलते इंट्राडे में इंडेक्स ने दिन के उच्चतम स्तर 13,997 को छुआ था। अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 4.42% ऊपर 5,374 रुपए के भाव पर बंद हुआ था। इसके अलावा श्री सीमेंट का शेयर भी 2.98% ऊपर 24,549.85 रुपए के लेवल पर बंद हुआ था।
यूरोप के बाजारों में जमकर हुई खरीदारी
कल यूरोप के बाजारों में खासकर ब्रिटेन में निवेशकों ने जमकर शेयर बेचे। FTSE इंडेक्स 46 अंक (0.71%) की गिरावट के साथ 6,555 पर बंद हुआ था। फ्रांस का CAC इंडेक्स 12 अंक (0.22%) नीचे 5,599 पर बंद हुआ था। इसके अलावा जर्मनी का DAX इंडेक्स भी 42 अंकों (0.31%) की गिरावट के साथ 13,718 के स्तर पर बंद हुआ था।
अमेरिकी बाजारों में बढ़त
बुधवार को साल के आखिरी कारोबारी दिन अमेरिकी बाजारों में तेजी देखने को मिली। डाउ जोंस इंडेक्स 0.24% की गिरावट के साथ 73 अंक ऊपर 30,409 पर बंद हुआ था। इसी तरह S&P 500 इंडेक्स 5 अंक ऊपर 3,732 पर बंद हुआ था। इसके अलावा नैस्डैक इंडेक्स भी 19 अंकों की बढ़त के साथ 12,870 पर बंद हुआ था।

10:53 AM BSE सेंसेक्स 93.68 अंक ऊपर 47,839.90 पर और निफ्टी 17.85 अंक ऊपर 13,999.80 पर कारोबार कर रहा है।
10:21 AM BSE सेंसेक्स 55.16 अंक ऊपर 47,801.38 पर और निफ्टी 12.30 अंक ऊपर 13,994.25 पर कारोबार कर रहा है।
10:06 AM BSE में रिलायंस इंडस्ट्री का शेयर 0.34% की तेजी के साथ 2,002 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है। कंपनी ब्रिटिश पेट्रोलियम (BP) के साथ मिलकर रिलायंस BP मोबिलिटी लिमिटेड 2021 से फ्यूल ऑन डिमांड सेवा शुरू करने की योजना बना रही है।

09:54 AM कोरोना वैक्सीन के लेकर लगातार आ रही पॉजिटिव अपडेट के चलते फार्मा सेक्टर में तेजी है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स 1.16% ऊपर 12,972 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में ओरबिन्दो फार्मा का शेयर 3.19% ऊपर कारबार कर रहा है।

09:39 AM BSE में तेजस नेटवर्क का शेयर 3.86% ऊपर 136 रुपए के प्राइस पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी को 1.3 करोड़ डॉलर का एक इंटरनेशनल ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र का है।

09:32 AM BSE में अदाणी ग्रीन का शेयर 3.14% ऊपर 1,084 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है। कंपनी गुजरात के अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी अदाणी सोलर एनर्जी कच्छ टू प्राइवेट लिमिटेड ने गुजरात ऊर्जा विकास निगम इंडिया (GUVNL) के साथ अपने 25 साल के पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) की निर्धारित कमर्शियल ऑपरेशन तिथि (COD) से पहले गुजरात के खरसरा में 100 मेगावाट का सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट शुरू किया। इस शुरुआत के साथ, अदाणी ग्रीन एनर्जी की कुल ऑपरेशनल रिन्युएबल क्षमता मार्च 2016 से 55% CAGR दर्शाते हुए 2,950 मेगावाट हो गई है।

09:30 AM सेंसेक्स 13.67 अंक ऊपर 47,759.89 पर और निफ्टी 3.85 अंक ऊपर 13,985.80 पर कारोबार कर रहा है।
09:25 AM BSE सेंसेक्स में शामिल 30 में से 15 कंपनियों के शेयर गिरावट और 15 के शेयरों में तेजी है। सरकारी कंपनी ONGC का शेयर 2.14% ऊपर 95.25 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है, जबकि स्टेट बैंक, टीसीएस, नेस्ले इंडिया के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

09:15 AM BSE सेंसेक्स 7 अंक ऊपर 47,753.11 पर और निफ्टी 11 अंक नीचे 13,970 पर खुला।
दुनियाभर के बाजारों का हाल

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें