सीधे सर्वे पर जाने के लिए यहां क्लिक करें 16 मई को नरेंद्र मोदी की जीत के चार साल पूरे हो रहे हैं। यानी अगले आम चुनाव में एक साल ही शेष रहा है। अगले लोकसभा चुनावों में मोदी प्रभावशाली साबित होंगे या उनका प्रभाव घटेगा? और बीते चार वर्षों में मोदी के कार्यकाल के अच्छे-बुरे, छोटे-बड़े फैसलों को देश ने कैसे देखा? इस पर आपकी राय जानने के लिए भास्कर लगातार चौथी बार देश का सबसे बड़ा सर्वे करने जा रहा है। आपकी राय सबसे अधिक कीमती है, जिसे जानने के लिए हमें चाहिए 12 सवालों के जवाब। सवाल आज के अंक में पेज नंबर 2 पर प्रकाशित किए गए हैं। देश आपसे है, इसलिए आप अपने बहुमूल्य समय में से 5 मिनट निकालकर इस फॉर्म को जरूर भरें। आपकी राय व सारी जानकारियां पूर्णत: गोपनीय रहेंगी। फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 8 मई 2018 है। आप इन आसान तरीकों से अपनी राय भेज सकते हैं, इसमें आपको महज 5 मिनट लगेंगे 1. मिस्ड कॉल से टोल-फ्री नंबर 1800-200-5600 पर मिस कॉल देकर। इस नंबर पर मिस कॉल देते ही आपको मैसेज के जरिए एक लिंक मिलेगी। इस पर क्लिक करते ही सर्वे फॉर्म मोबाइल पर खुल जाएगा। इसे भरकर सबमिट कर दें। 2. इंटरनेट ब्राउजर टाइप करें- https://goo.gl/cznEUs और सीधे भास्कर सर्वे फॉर्म भरकर सबमिट कर सकते हैं। 3. Facebook द्वारा भास्कर के फेसबुक पेज www.facebook.com/dainikbhaskar/ पर जाकर सर्वे फॉर्म भर सकते हैं। 1) क्या नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता 2014 की तुलना में बढ़ी है? a. नहीं, घटी है। b. अभी भी उतने ही लोकप्रिय हैं। c. पहले से अधिक लोकप्रिय हुए हैं। 2) क्या राहुल गांधी पिछले चुनाव के मुकाबले अब नरेंद्र मोदी को बेहतर टक्कर देते दिखाई दे रहे हैं? a. हां, वे ज्यादा परिपक्व लगने लगे हैं, मोदी को टक्कर दे सकते हैं। b. वे परिपक्व तो हुए हैं, लेकिन मोदी को टक्कर नहीं दे सकते। c. नहीं, वे जैसे थे वैसे ही हैं, मोदी और उनका कोई मुकाबला नहीं है। 3) क्या विपक्ष 2019 के चुनाव में एकजुट होकर मोदी को हरा पाएगा? a. नहीं, विपक्ष एकजुट ही नहीं हो पाएगा। b. विपक्ष एकजुट हो भी गया तो जीत नहीं पाएगा। c. हां, हरा सकता है। 4) 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी फिर सरकार बनाएंगे? a. हां, दोबारा सरकार बनाएंगे। b. गठबंधन से सरकार बना लेंगे, क्योंकि मोदी का कोई। c. विकल्प नहीं है। d. सरकार नहीं बना पाएंगे। 5) क्या मोदी मुस्लिमों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं? a. नहीं, सफल नहीं रहे। b. सफल हुए, तीन तलाक खत्म कर महिलाओं का भरोसा जीता। c. न वे मुसलमानों का जिक्र करते हैं, न फिक्र करते हैं। 6) मोदी ने सबसे ज्यादा भरोसा किसका तोड़ा? a. मुस्लिमों का दलिताें का। b. किसानों का व्यापारियों का। c. गरीबों का आम नागरिकाें का। d. युवाओं का महिलाओं का। 7) मोदी ने सबसे ज्यादा भरोसा किसका जीता? a. मुस्लिमों का दलितों का। b. किसानों का व्यापारियों का। c. गरीबों का आम नागरिकों का। d. युवाओं का महिलाओं का। 8) मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि आप किसे मानते हैं? a. देश में स्वच्छता के प्रति सजगता बढ़ी। b. मोदी मंत्रिमंडल में भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया। c. विदेशों में देश की साख बढ़ी है। 9) मोदी सरकार की सबसे बड़ी विफलता कौन-सी है? a. न महंगाई घटी- न रोजगार बढ़े। b. किसानों की आत्महत्याएं नहीं रुकीं। c. सांप्रदायिकता और जातिवाद बढ़ा। 10) मोदी सरकार की इन योजनाओं को आप कैसा मानते हैं? (I) स्वच्छ भारत बहुत अच्छी है बहुत खराब है जानते ही नहीं। (II) मेक इन इंडिया बहुत अच्छी है बहुत खराब है जानते ही नहीं। (III) डिजिटल इंडिया बहुत अच्छी है बहुत खराब है जानते ही नहीं। (IV) उज्ज्वला बहुत अच्छी है बहुत खराब है जानते ही नहीं। (V) स्मार्ट सिटी बहुत अच्छी है बहुत खराब है जानते ही नहीं (VI) मुद्रा लोन बहुत अच्छी है बहुत खराब है जानते ही नहीं। 11) मोदी सरकार के इन चार साल के सबसे बड़े 7 कदमों को आप कैसे देखते हैं? (I) नोटबंदी सफल विफल (II) जीएसटी सफल विफल (III) गरीबों के लिए पांच लाख तक का मेडिक्लेम सफल विफल (IV) तीन तलाक खात्मा सफल विफल (V) सर्जिकल स्ट्राइक सफल विफल (VI) 12 साल से छोटी बच्चियों से दुष्कर्म पर फांसी सफल विफल (VII) हर जगह आधार को अनिवार्य बनाना सफल विफल 12) आप मोदी सरकार के कार्यकाल को एक से 10 तक की संख्या में कितने नंबर देंगे? 1 का मतलब सबसे बुरा और 10 का मतलब सबसे अच्छा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें