शिवराज कैबिनेट का विस्तार रविवार 3 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे राजभवन में होगा। माना जा रहा है कि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
मंत्रिमंडल विस्तार की सूचना कुछ देर पहले ही मंत्रालय से राजभवन भेजी गई है। राजभवन ने इसकी पुष्टि कर दी है। मध्यप्रदेश के चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 3:00 बजे राजभवन में होना संभावित है।

उपचुनाव के परिणाम 10 नंवबर को आए थे। इसके बाद से शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार किया जा रहा था। इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और ज्योतिरादित्य सिंंधिया की चार दौर की बैठकें हुई। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार सुबह ही राष्ट्रीय नेतृत्व ने मंत्रिमंडल विस्तार की अनुमति दी है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें